एक अजीब सी शिखन थी उस आवाज़ में,
एक आवाज़,
जो कहती है थम जा,
जो कहती है रुक जा,
ना जाने ये कौनसे सपने है,
जो ख़ुद को खोकर अगर तुमने पा भी लिए,
तो क्या फ़र्क रह जाएगा,
उन खयालों में, और तुम में,
जो सही शब्दों की तलाश में,
तो कई सही समय के आस में,
कहीं गुम से होकर रह गए है ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X