जीवन जीने जीवन काटना होता नहीं आसान,
इंसान से जानवर बनना होता नहीं आसान।
जिद करने से इच्छा न होना होता नहीं आसान,
अबोधी से बोधी बनना होता नहीं आसान।
कहने से करने तक होता नहीं आसान,
सज्जन से दुर्जन बनना होता नहीं आसान।
कली से फूल बनना होता नहीं आसान,
बीज से अन्न बनना होता नहीं आसान।
पुत्र से पिता बनना होता नहीं आसान,
कुछ न होने से सब कुछ होना नहीं आसान।
पाने से कुछ न पाना होता नहीं आसान,
अपनो से गैर बनना होता नहीं आसान।
बेटी से बहु बनना होता नहीं आसान,
अज्ञ से सर्वज्ञ बनना होता नहीं आसान।
अपनो से कुलघाति बनना होता नहीं आसान,
विश्वास से छल करना होता नहीं आसान।
इच्छा से षड्यंत्र करना होता नहीं आसान,
विश्वास से खेटकी बनना होता नहीं आसान।
श से श्याम बनना होता नहीं आसान,
इच्छा होने से त्याग करना होता नहीं आसान।
-श्याम सुंदर सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X