प्रकृति का सिद्धांत अटल है,
न्याय व्यवस्था बहुत सरल है।
लाभ-हानि,सुख-दुख जीवन में,
सब तेरे कर्मों का फल है।।
लक्ष्य बिना सब व्यर्थ गंवाया,
बचा समय भी खोना निश्चित।
बच सकता है कोईणकहो क्या,
लिखा भाग्य का होना निश्चित।।
सुख की अभिलाषा में जिसने बोए कांटे,
प्यार लुटाने वाले को भी आंसू बांटे।
हंसते हैं जो लोग किसी की विकृतियों पर,
आज नहीं तो कल उनका भी रोना निश्चित।।
बच सकता है ....
सभी सुखों की मूल धर्म है,
और दुखों की पाप कर्म है।
तन,मन,धन,वाणी से संचित,
जीवन में हैं अगर किए तो
संतापों का ढोना निश्चित ।।
बच सकता है.....
कर्मों की खेती में जिसने बोए दानें,
जानबूझ कर के या फिर जाने अनजानें।
देर अबेर अंकुरण उनका होना निश्चित।।
बच सकता है कोई कहो क्या ,
लिखा भाग्य का होना निश्चित।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X