आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्म

                
                                                         
                            भादौं मास अष्टमी कारी, दामिनि दमकै वर्षा भारी।
                                                                 
                            
बंदीजन सब नींद में ,तब प्रकट कृष्ण मुरारी।।
मातु देवकी थी अचंभित ,सम्मुख चक्र सुदर्शनधारी।
मातु हमें पहुंचाओ गोकुल ,जँह पर नन्द यशोदा रानी।।
अब बालक रूप में आ गए , लगाई एक किलकारी।
बसुदेव की नींद खुली तबहीं ,जब प्रकटे कृष्ण मुरारी।।
अब देवकी खड़ी कर जोरे , बालक नाथ अनाथ हुआ ।
नाहीं बालक अनाथ प्रिये , बालक मेरा प्राण प्रिये।।
गोकुल में हैं मीत हमार ,शीघ्र जाऊं जमुना पार।
वसुदेव के सिर पर सूप ,जिसमें लेटे जग के भूप।।
कपाट खुले सब कारा , पहुंचे जहां जमुना की धारा।
अब प्रवेश किया जमुना में ,मुंह तक पहुंचा पानी।।
सूप उठाया हाथों पर ,कान्हा ने स्थिति को जाना।
पैर निकाला सूप से , नीचे डाला जमुना में।।
वसुदेव चले अब तेजी से , पहुंचे नन्द के द्वार।
कपाट खुले नन्द भवन , पहुंचे जँह यशोदा शयन।।
यशोदा साथ कन्या एक , सूप लिटाया उसको।
कान्हा लेटे यशोदा साथ,कन्या पहुंची कारा साथ।।
देवकी गोद कन्या देकर ,खुद बंद हुए कारा घर।
सुन रुदन कन्या का, शीघ्र आया कंस अत्याचारी।।

- अशर्फी लाल मिश्र ,अकबरपुर ,कानपुर
 
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।  आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर