आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मुक्तिरथी

                
                                                         
                            मुक्तिरथी
                                                                 
                            

जय स्वतन्त्रता-संदेशक जय
जय स्वातन्त्र्य-प्रवर्तक
नर्मदा-सिंधु-कावेरि-वितस्ता
सतलज-गंगा-रावी
तमिल-असमिया-बांग्ला-हिन्दी
मलयालम-पंजाबी
सब नतमस्तक आवे,
तव जयगान सुनावे,
शरणागत जग-शासक
जय भारत के शुभ्र-शीश जय
जय स्वराज-उद्घोषक
जय हो, जय हो, जय हो,
जय जय जय जय हो।

कश्मीर-अवध-बुन्देल-बंग
अरुणाचल-राजपुताना
आन्ध्र-तमिल-कोंकण-विदर्भ
कर्नाटक-तेलंगाना
जन समस्त जयकारे,
भारत तुम्हें पुकारे,
नमित जगत-संचालक
जय भारत के मुक्तिरथी जय
जय भारत-उद्धारक
जय हो, जय हो, जय हो,
जय जय जय जय हो।

    – श्रेयांश द्विवेदी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर