आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शिव, अब सुन लो मेरी पुकार

                
                                                         
                            शिव, अब सुन लो मेरी पुकार,टूट रहा है मन हर बार। सूनी साँसें, सूनी राहें,
                                                                 
                            
आ जाओ बनकर आधार l

जब-जब जीवन रूठ गया है,
अपना भी सब छूट गया है।
तब-तब केवल नाम तुम्हारा,
बनकर दीपक फूट गया है l

डमरू की एक मधुर थाप से,
सोई किस्मत जाग उठे। हर हर की बस एक गूँज से,
टूटे भाग्य भी भाग उठे l

राख नहीं वह भस्म तुम्हारी,
जीवन का है दिव्य श्रृंगार।
जो भी माथे इसे सजाता,
कट जाते उसके अंधकार l

नीलकंठ , तुम विष के स्वामी,पीड़ा का भी लो उपहार। मेरे मन का विष भी पी लो, कर दो निर्मल यह संसार l

ना धन माँगूँ, ना वैभव माँगूँ,
ना ऊँचे महलों का द्वार।
बस इतना वरदान मिले कि,
छूटे न तेरा नाम अपार l

जब तक धड़के प्राण ये मेरे,
जपे हृदय ॐ नमः शिवाय ।
अंतिम श्वास भी यही कहे बस-शिव बिन मेरा कौन सहाए?

आँसू-अँसू बनकर बहता,
तेरे चरणों तक हर भाव।
शिव, अब सुन लो मेरी पुकार, तुम ही जीवन तुम ही आधार l
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर