पाँच मुखों में तेज तुम्हारा, पाँचों दिशाओं में विस्तार,
हे गणपति! तुमसे ही जग में, होता मंगल का संचार।
एक मुख में करुणा की धारा, दूजे में कल्याण,
तीजे मुख में शक्ति समाई, चौथे में विज्ञान पाँचवें मुख से ज्ञान बरसता, मिटता मन का अंधकार, हे पंचमुखी गणराज हमारे, तुम हो जग के पालनहार।
मस्तक पर शोभित चंद्र सुहाना, ललाट तिलक की शान, गले में नाग, करों में शोभित, सिद्धि-बुद्धि का वरदान।मूषक वाहन संग विराजे, अद्भुत रूप तुम्हारा,
भक्तों के हर संकट हरते, नाम तुम्हारा प्यारा।
कहीं विघ्नों को दूर भगाते, कहीं बुद्धि का दीप जलाते,
भटके मन को राह दिखाकर, सही दिशा तक पहुँचाते।
ऋद्धि-सिद्धि के दाता तुम हो, सुख-समृद्धि के धाम, तेरी कृपा से पूर्ण हो प्रभु, हर शुभ कार्य तमाम।
न धन माँगूँ, न वैभव माँगूँ, न माँगूँ संसार,बस इतनी कृपा बनाए रखना, रहे भक्ति का संचार।जब भी मन में संशय जागे, तुमसे मिले विचार,
हे पंचमुखी गणनायक स्वामी, रखना सब पर उपकार।
जय गणेश, जय गणनायक, जय मंगलमूर्ति देवा,
तेरे चरणों में शीश झुकाकर, माँगें प्रेम का मेवा। पाँच मुखों की दिव्य आभा से, जग का हो उद्धार,हे पंचमुखी गणपति बप्पा, स्वीकारो नमस्कार!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X