आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

काल के स्वामी

                
                                                         
                            डमरू की जब गूँज उठी, काँपा नभ-आकाश,
                                                                 
                            
प्रकट हुए तब भैरव बाबा, लेकर दिव्य प्रकाश।
त्रिशूल धरे, कर खप्पर शोभे, नयनों में तूफ़ान,काल स्वयं भी शीश झुकाए-जय-जय काल महान l

भस्म-विभूषित दिव्य कलेवर, जटा बहे अविराम,
रुद्र रूप में बसते जिनमें, शंभु का ही धाम।
पाप जहाँ भी सिर उठाए, वहीं करें संहार,धर्म-पथों के अटल रक्षक, जग के पालनहार l

कुत्ता जिनका परम सखा है, देता सत्य का ज्ञान,
अहंकारों के घोर अँधेरों में भर देते सम्मान।
दुष्ट हृदय थर-थर काँपे, टूटे हर अभिमान, भक्तों के हित बन जाते हैं, अमृत-सी मुस्कान l

संकट आए लाख भले ही, डिगे न जिसका प्राण,
भैरव भैरव नाम जपे तो, कट जाए हर त्राण।
बंधन टूटें, भय भी रूठे, मिट जाए अज्ञान,एक कृपा की दृष्टि से ही, खिल उठे जीवन-प्राण l

समयचक्र के तुम हो स्वामी, तुमसे जग की चाल,
जन्म-मरण के इस बंधन का, तुम ही अंतिम काल।
चरण-कमल में शीश नवाएँ, लेकर सच्चा मान,
जय-जय श्री काल भैरव, जय शिव के भगवान l
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर