आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मर्यादा

                
                                                         
                            नदी सागर से यूं बोली कभी मिलने नहीं आए
                                                                 
                            
मैं ही हर बार आती हूं यारी छूट जाएगी
छिपा कर गम कहा सागर ने हंसकर आ तो सकता हूं
उठेगा एक बवंडर और दुनिया डूब जाएगी

तुम्हें लगता है कुछ ऐसा तुम्हीं को प्रेम है ज्यादा
यूं ही अविचल बने रहना यही मेरी है मर्यादा
तुम्हारे प्रेम की खातिर नहीं यह टूट जाएगी
उठेगा एक बवंडर और दुनिया डूब जाएगी

नदी बोली चलो माना बहुत मजबूर तुम होगे
मिलन की इक निशानी में हमें हुज़ूर क्या दोगे
नहीं तो प्रेयसी तुमसे तुम्हारी रूठ जाएगी
मैं ही हर बार आती हूं यारी छूट जाएगी

फलक से चांद तारे तोड़ लाने की मनाही है
सुनामी आ गई तो फिर तबाही ही तबाही है
तेरे उपहार के बदले यह सब कुछ लूट जाएगी
उठेगा एक बवंडर और दुनिया डूब जाएगी

- 'शिव'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
14 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर