आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भारत के सैनिक

                
                                                         
                            शेरों की ज़मीं, ये भारत महान,
                                                                 
                            
हर एक जवान पे है पूरा जहान।
कश्मीर की घाटी में चलती हवा,
दुश्मन समझे ना, ये आग की सजा।

LOC पे जो आंख उठाएगा,
सीधा तिरंगे की छांव में आएगा।
हम चुप थे मगर कमज़ोर नहीं,
शांति के पुजारी, मगर शोर नहीं।

सरहद के उस पार, जो भी झांकेगा,
भारत का जवान उसे मिटा के मानेगा।
ना डरते हम गोली से, ना बारूद से,
दिल में है राम, हाथ में है रूद्र से।

पाक बोले अमन, मगर करे हमला,
छल की सियासत, झूठों का जुमला।
उड़ी, पुलवामा, हर एक वार याद है,
हर शहीद का कर्ज़, सीने में उफान है।

सर्जिकल स्ट्राइक हो या बालाकोट का वार,
दिखा दिया हिंदुस्तान कैसे करता प्रहार।
दुनिया देखे अब ये नया हिंदुस्तान,
घुस के मारे, है यही मेरी पहचान।

ना नफ़रत से जीते हैं, ना जंग के शौकीन,
मगर जब बात देश की, तो बन जाते हैं मशीन।
बोले गांधी, मगर चले शिवा की चाल,
सच के लिए लड़े, चाहे हो कोई भी काल।

अब भी वक्त है, समझ लो इशारा,
शांति से रहो, ना करो दुबारा।
वरना तिरंगा लहराएगा फिर,
जहां तू सोच भी ना पाए, वहां तक पहुंचेंगे वीर।
-शिवम् यादव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर