आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्यों न जल बरसा

                
                                                         
                            सर सर सर सर हवा चली
                                                                 
                            
पूरब से मतवाली
बादल उमड़-घुमड़ चले
सबका मन तरसा
क्यों न जल बरसा
फिर काली -काली घटा छायी
दिन में अधियारां भर आई
मानो काली रात आई
चिड़िया चहकी सहसा
क्यों न जल बरसा
देख कटा जब पेड़ की शाखाएँ
हरे- हरे सब पेड़ घबराये
सोची आई कैसी बलाएँ
पेड़ों का दिल धड़का
क्यों न जल बरसा
फिर कल- कारखाने चली
जहरीली गैस आसमां मे मिली
मौसम में आई धूप की कली
सबका माथा ठनका
क्यों न जल बरसा
कड़- कड़ कड़ - कड़ बिजली कड़की
घड़ - घड़ घड़- घड़ बादल घड़की
कल- कल कल- कल नदियाँ तड़पी
आ गया है सहसा
क्यों न जल बरसा
आजा- आजा काले बादल
फैला दे तू अपना आँचल
बिखरा दे मोती से फल
बीत गया है अरसा
फिर बताओ- क्यों न जल बरसा
-शिव कुमार "त्रिवेणी "~
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर