आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वसुधा-वाणी

                
                                                         
                            माता-सी धरती रोती, सुनो! मानव-तनय पुकार।
                                                                 
                            
संयम-दीप जलाओ, त्यागो लोभ-मोह के विकार॥

वन-प्रकृति के श्वास बचाओ, निर्मल हों जलधार।
सीमित भोग, करुणा-पथ अपनाओ, यही जीवन-आधार॥

शिक्षा-ज्योति जगाओ, जागे जन-जन का शुभ विवेक।
'वसुधैव-कुटुम्बकम्' का स्वर, गुंजित हो कर्म अनेक॥

मेघ-सुधा का मान रखो, सूख न जाए जीवन-धार।
बीज बचाओ, भू सींचो, फूले धरा हरित विहार॥

श्रम की गाथा गूँजे घर-घर, जागे सेवा-सत्कार।
मिलकर रचें सह-अस्तित्व, हो स्नेह-संयम का संसार॥

बाल-हृदय में रोपें हम, प्रकृति-प्रेम के शुभ विचार।
करुणा, मैत्री, सत्य-व्रतों से, दीप्त हो मानव-व्यवहार॥

जब जन-मन में जागेगी, कर्तव्य-दीपक की झंकार।
तब मुस्काकर कहेगी धरा—'धन्य हुआ निज परिवार'॥

मर्यादित उपभोग हो जब, हँस उठे धरणी-संसार।
संयम-सुर में गाए मानव, शांति-सुहागिन नव विहार॥
-सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर