आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एकता : बालगीत

                
                                                         
                            एकता का गीत सुनाएँ,
                                                                 
                            
मिलकर कदम बढ़ाएँ।
प्रेम बाँटें, खुशियाँ बाँटें,
सबको गले लगाएँ॥

मिल-जुलकर हम खेलेंगे,
मिल-जुलकर हम गाएँ।
हँसते-गाते साथ हम सब,
नई मिसाल बनाएँ॥

रंग अनेक, भाषा न्यारी,
भारत माँ की शान।
एक हृदय बन साथ रहेंगे,
यही हमारी पहचान॥

हाथों में हाथ सभी के लेकर,
मिलकर आगे जाएँ।
सत्य, प्रेम और सद्भावों से,
सुंदर जग महकाएँ॥

जाति-धर्म के भेद मिटाकर,
प्रेम-सुमन बरसाएँ।
एकता की शक्ति जगाकर,
भारत का मान बढ़ाएँ॥
- सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर