आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उदास चेहरे पे हँसी

                
                                                         
                            भूले से उदास चेहरे पे हँसी लाया न करो,
                                                                 
                            
दिल में छुपा दर्द यूँ  सामने लाया न करो।

सीने में लगी आग अपने अश्कों से बुझा,
उदासी  को तबस्सुम से  सजाया न करो।

लम्हा भर को चेहरा रौशन करने के लिए,
आतिश-ज़दा दिल  और जलाया न करो।

तुम्हें  देख के हाल बे-हाल हुआ जाता है,
हमें  बे-वजह  इस तरह  सताया न करो।

टूटा हो दिल का सितार  तो दर्द भरे नग़्मे,
प्यार की धुन पे ऊँचे सुर में गाया न करो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
52 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर