आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इस बहाने अपना मुस्तक़बिल संवार लिया।

                
                                                         
                            बस तुझे देखा
                                                                 
                            
बस  तुझे  देखा  और  दिल में  उतार लिया,
हमने अपना  बिगड़ा  मुक़द्दर  संवार लिया।

ज़िंदगी के तमाम पेच-ओ-ख़म  सुलझ गए,
देखते-देखते  हमने ख़ुद को  निखार लिया।

ओझल  होने न दिया तुझे अपनी नज़रों  से,
तेरा दिल-नशीं अक्स आँखों में उतार लिया।

जो कुछ  बयाँ  किया  तेरी पहली  नज़र ने,
सारा  मजमून  हमने  ज़ेहन में उतार लिया।

तेरा दीदार महज़ इत्तिफ़ाक़ था  मगर हमने,
इस बहाने अपना मुस्तक़बिल संवार लिया।
--- शैलेन्द्र भटनागर "शील "
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
20 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर