तू हंसता मत छोड़,
चाहे कितने भी संकट आएं.
तू जीना मत छोड़
चाहे कितने भी दुख आएं.
तू मुस्कुराता रह
चाहे आँखो मे कितने भी आँसू हों.
तू चलता रह
चाहे राह में कितने भी काँटे हों.
तू निडर बन
चाहे दुनिया तुझे कितना भी डराए.
याद रख यही तेरी जीत है...
-शाहाना परवीन 'शान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X