आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जला सके जो अहंकार अपना

                
                                                         
                            आज के मानव की तुलना,
                                                                 
                            
होती ना उस रावण से भी।
बनकर राम जला रहा पुतला,
जब बैठ रावण उसमें भी।।

काम करे जा रावण जैसे,
मंदिर राम के जाता है।
पाकर अपने कर्मों का फल,
मर्जी राम की बताता है।।

मन में बैठा रावण है,
तन को राम दिखा रहा।
अनंत कामना लेकर मन में,
मुक्ति की इच्छा जता रहा।।

पुरुष भी तो राम नहीं,
नारी कहां से सीता होगी।
छोड़ सके ना अहंकार दोनों,
घर में कहां से गीता होगी।।

काम क्रोध मद लोभ में,
डूब चुका है आज का मानव।
खुद में राम बताने वाला,
बन गया है स्वयं दानव।।

जलाकर पुतला रावण का,
विजय घोषणा करता है।
बोलकर नित नया झूठ,
सत्य की आहट से डरता है।।

भ्रष्टाचार में डूब कर भी,
कहता खुद को ईमानदार।
विभीषण को बुरा बताने वाला,
बना खुद भाई, भाई का गद्दार।।

विभीषण तो फिर भी खड़ा था,
सत्य और श्री राम के साथ।
आज का मानव होता खड़ा क्यों,
झूठ और अहंकार के साथ।।

रावण का पुतला जलाने से,
कोई राम नहीं हो जाता है।
जला सके जो अहंकार अपना,
मुक्त वही हो पता है।।
-सावित्री स्वामी 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर