आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कविता (जिंदगी से नाराज़)

                
                                                         
                            जो कल नहीं थी ऐसी,
                                                                 
                            
जैसी आज हूं मैं।
क्यों बिना वजह,
जिंदगी से नाराज हूं मैं।।
जब धड़कता है दिल,
सांसे रुक सी जाती है।
देख अपनी ही तस्वीर,
निगाहें झुक सी जाती है।।
कोई समझ सके ना भाव,
ऐसा अंदाज हूं मैं।
क्यों बिना वजह,
जिंदगी से नाराज हूं मैं।।
ऊंचे है सपने मेरे,
क्या उड़ान कोई दे सकेगा।
देकर अपनी खुशी,
क्या गम कोई ले सकेगा।।
पंख नहीं फिर भी,
एक परवाज हूं मैं।
क्यों बिना वजह,
जिंदगी से नाराज हूं मैं।।
जो शब्दों में व्यक्त हो,
ऐसे मेरे भाव नहीं।
जो देख सके दृग दृष्टि,
ऐसे मेरे घाव नहीं।।
लफ्जों पे शब्द नहीं,
फिर भी एक अल्फाज हूं मैं।
क्यों बिना वजह,
जिंदगी से नाराज हूं मैं।।
न पाने की चाहत मेरी,
ना खोने से डरती हूं।
आखरी मंजिल मौत मेरी,
हर पल जिया करती हूं।।
खुली किताब है जिंदगी,
फिर भी एक राज हूं मैं।
क्यों बिना वजह,
जिंदगी से नाराज हूं मैं।।
जो कल नहीं थी ऐसी,
जैसी आज हूं मैं।
क्यों बिना वजह,
जिंदगी से नाराज हूं मैं।।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर