आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन तो उनका रह गया है, यहीं ब्रज में प्रेम देकर।

                
                                                         
                            प्रेम यदि काया से होता, तान सुन यह देह हिलती,
                                                                 
                            
देह केवल आवरण है, प्रीति तो मन से ही चलती।

दिव्य वस्त्रों को धरे कोई, भला उससे क्या सरेगा,
अंतर्मन के रिक्त घट में, तो विकार ही भरेगा।

देह से आसक्ति रखना, यह तो कामी की क्रिया है,
चित्त ने तो केवल हमारे, श्याम-नाम अमृत पिया है।

दूर कब है मथुरापुरी, पर कैसी यह विरह-वेदना,
देह की पीड़ा नहीं यह, अंतर की है संवेदना।

शरद में जब-जब भी श्याम की, वेणु मधुर निनादित हुई,
नाद सुन वह मन-मयूरी, हर्ष से नर्तित हुई।

शेष काया रह गई थी, बस यहीं ब्रज की धरा पर,
देह ही केवल रुकी थी, मन मिला पहले ही जाकर।

महारास में श्याम सुंदर, देह से अंतर्धान थे,
किंतु प्राण तो उनके वहीं पर, ब्रज में ही गतिमान थे।

विरहिणी-सा यह चित्त मेरा, अतिशय व्याकुल हो रहा था,
और निस्पंद काया का कण-कण, सुध-बुध अपनी खो रहा था।

पूछा जब कालिंदी-वृंदा से, श्याम का जाकर पता,
वे भी उत्तर से रहीं अनभिज्ञ, छाई थी मौनता।

देह से यद्यपि वहाँ पर, वे अचल-सी स्थिर थीं,
पर प्राणों से तो वे सदा ही, श्याम की ही बनी थीं।

और मथुरा भी गए हैं, श्याम केवल देह लेकर,
मन तो उनका रह गया है, यहीं ब्रज में प्रेम देकर।

हम उसी में लीन होकर, आज भी यहीं स्थित हैं,
श्याम के श्रीचरणों में ही, सर्वथा समर्पित हैं।

बिना विरह के अनुराग कैसा, प्रेम का यह विधान है,
दृष्टिपात करो, जहाँ श्रीराधा, वहीं श्याम विराजमान हैं।
-सौरभ जोशी 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर