आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फिर दिल्ली मैदान बना दो तुम

                
                                                         
                            देश भक्ति की छोटी लौ को,
                                                                 
                            
एक तूफान बना दो तुम।

देखो जनता बिखर रही फिर,
दिल्ली मैदान बना दो तुम।।

नहीं सुरक्षित बेटी है,
लूट मची है भ्रष्टों की।
इस रावण के अट्ठाहस को,
फिर वीरान बना दो तुम।।

देश भक्ति की छोटी लौ को,
एक तूफान बना दो तुम।

आज हर कोई बोल रहा,
गन्दा सा मुंह खोल रहा है।
जय-जय करते नापाक़ों की,
देश अधर में डोल रहा है।।
अपराधों की उस धरती को,
एक श्मशान बना दो तुम।।

देश भक्ति की छोटी लौ को,
एक तूफान बना दो तुम।

कहता सौरभ अन्ना जी को,
फिर ईमान जगा दो तुम।
बदल रहे है जाति, धर्म में,
फिर इन्सान बना दो तुम।।
देश भक्ति की छोटी लौ को,
एक तूफान बना दो तुम।
देखो जनता बिखर रही फिर
दिल्ली मैदान बना दो तुम।।

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर