अलग-अलग है भाषा
अलग-अलग है परिभाषा
अलग-अलग है त्यौहार
अलग-अलग है संस्कार
पर है हमारा हिंदुस्तान एक
हैं हम नेक,भले भेष अनेक
भले अलग-अलग है पानी
भले अलग-अलग है बानी
पर हैं हम हिंदुस्तानी
हैं हम बलिदानी।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X