आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लोग जहां के छूते सर्वोच्च शिखर

                
                                                         
                            उत्तरप्रदेश के कोने में है एक जिला
                                                                 
                            
जिसको बागी बलिया का खिताब मिला
जो दिया अंग्रेजों को हिला
आजादी का सूरज पहले यहां निकला
आकर यहीं अंग्रेजों का दम निकला
मंगल पांडे,चित्तु पांडे का है यह जिला
यहां गंगा, सरयू नदी का किनारा है
जिला यह सबसे सुंदर और न्यारा है
जिला यह मेरा प्यारा,राज दुलारा है
जहां जन्मे हजारी प्रसाद द्विवेदी
जहां जन्मे परशुराम चतुर्वेदी
जहां जन्मे चंद्रशेखर,
और मुरली मनोहर
है यह सबसे मनोहर
है हमारा उन्नत भाल
करते हैं हम कमाल
लोग जहां के होते हैं निडर
लोग जहां के छूते सर्वोच्च शिखर
जहां हमारा मांझी पुल है
जहां आजादी के खिले फूल हैं
जहां लोग वीर व्रत धारी हैं
जहां लोग साहस के पुजारी हैं
जहां गूंजते "सहज कुमार" के गान हैं
जहां के लोग गुणों के खान हैं
सच के लिए लड़ना ही हमारी पहचान है
हां वहीं हमारा जन्म स्थान है
जहां गंगा का मैदान है
जहां खेत खलिहान हैं
जहां हीरा मोती के खान हैं
वही बागी बलिया है
वही बागी बैरिया है
हम बनाते इतिहास हैं
हमसे इतिहास है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर