जिसे अपना समझा, वही सख्स बेगाना हो गया,
हमारा इश्क़ भी आख़िर एक फ़साना हो गया।
जिसकी ख़ातिर हमने ख़ुद को भी भुला दिया,
वही शख़्स हमारी ख़ुशी से बेगाना हो गया।
हमने चाहा था जिसे अपनी दुनिया बनाने को,
वही मेरी दुनिया उजाड़ने का बहाना हो गया।
तेरे जाने के बाद कुछ भी पहले-सा न रहा,
मेरा हँसता हुआ चेहरा भी वीराना हो गया।
जिस चेहरे को पढ़ता था वो आँखों की ज़ुबानी,
वही चेहरा आज उसके लिए पुराना हो गया।
हमने हर दर्द को हँसकर छुपाया था जिससे,
वही शख़्स मेरे दर्द का ठिकाना हो गया।
कभी जिसके बिना एक पल भी गुज़रता न था,
आज उससे मिले हुए एक ज़माना हो गया।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X