गौर से देखी आज तस्वीर तुम्हारी,
चेहरे पर तो हँसी मौजूद है बेशक,
कभी दिल से मुस्कुरा भी लिया करो।
आँखों से तो ग़म छुपाना आता है तुम्हें,
कभी ख़ुशी की बारिश हो तो ख़ुद को भिगा भी लिया करो।
अपनी सारी तकलीफ़ों का बोझ अपने कंधों पर उठा लेते हो भले,
कभी किसी अपने का कंधा दिखे तो सिर टिका भी लिया करो।
माना कि ख़्वाब तुम्हारे सारे मुरझा गए तमाम धूप मिलने के बावजूद,
कभी सच्चे मन से उम्मीद का दिया जला भी लिया करो।
कभी दिल से मुस्कुरा भी लिया करो,
कभी दिल से मुस्कुरा भी लिया करो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X