आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गीतिका

                
                                                         
                            हृदय में बसे हमारे जमुना जी
                                                                 
                            
वाणी पर नाम बसे हमारे
दोनों अँखियों बीच बसे कान्हा
बसे कैसे भूलेंगे कैसे उनको।

मोर मुकुट सिर सुंदर विराजे
मणि जड़ित माणिक्य
जगमग युगल ज्योति नयन
बीच बसे कैसे भूलेंगे कैसे उनको।

कुण्डल कान कपोल अति सुंदर
वचन अत्यंत मृदुल जिनके
लाल-लाल अधर बीच धरते
मुरली बसे कैसे भूलायें हम उनको।

देह में पीले वस्त्र पीताम्बर
कटि तट राजे सब
मानों चपला गगन घन बीच
बसे कैसे भूलें कैसे हम उनको।

कुंतल केश कुटिल कर टेढ़े-मेढ़े
दिव्य चितवन जिनके
तिरछी मुकुट बसे हृदय बीच
बसे कैसे भूलायें कैसे हम उनको।

सतीश शेखर श्रीवास्तव “परिमल”
सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर