आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अंदाजे बयां (७)

                
                                                         
                            शीर्षक : अंदाजे बयां (७)
                                                                 
                            

बुरा अच्छा जिस बुराई पर, अच्छाई भी धोखा खाया
ऐसी नेकी किस काम की, जिस पर गर्दन कट जाय।

वैसे तो हर देश है, धन उधार का अनुकांक्षी
देश अपना ऐसा नहीं, रख दें गहन अपनी भूपांक्षी।

विधा से ही कार्य है, अपना तो श्रीमान्
क्या कोयले की कोठरी, या हो सोने की खदान।

उसकी समझ से हुई, शायद हमसे कोई भूल
भौंरे की रंगत उड़ी, जब कुम्हलाये फूल।

जिसने जीवन भर किये, ऊँचे शिखर की तलाश
कंगूरे पर लटकी मिली, उसकी ही लाश।

इक दिन कुछ ऐसा लगा, स्वर जादू है संगीत
आँधियों पर हमने सुने, शहनाईयों के मीठे गीत।

- सतीश शेखर श्रीवास्तव “परिमल”
      नवजीवन विहार से.नं. ४, विन्ध्यनगर
      सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर