आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सब गुल गुलशन गतिमान रहे

                
                                                         
                            अपने मन की स्नेह सरिता से
                                                                 
                            
सरस श्रृंखला बुनता हूं,
कर्म, धैर्य, संयम,शील से
सृजन के सुमन चुनता हूं।

निर्माण नित्य धर्म मेरा,
पथ परिभाषा ही श्रम मेरा।
नौनिहाल सदा निर्बाध बढ़े,
बस ये ही सपने बुनता हूं।

मेरा गौरव मेरे शिष्य हैं,
भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं।
ऊर्जा उत्कंठा का उत्थान रहे,
अहर्निष यही बस भान रहे।

सब गुल गुलशन गतिमान रहे,
अन्तर्मन में यही ध्यान रहे।
मैं शिक्षक हूं, शिक्षा को सम्बल दूं,
बस यही मेरी पहचान रहे।
--संतराम शर्मा 'हिन्दी'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर