आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ ममता की धारा

                
                                                         
                            ‎माँ ममता की अविरल धारा,
                                                                 
                            
‎जो सींचती जीवन अंचल को।
‎कण-कण में संस्कार पिरोकर,
‎पनपाती जीवन शतदल को।
‎माँ ममता की अविरल धारा
‎जो सींचती जीवन अंचल को।

‎कल कल करती स्नेह सलिल-सी,
‎हृदयतल में बहती है।
‎आत्मतल से झरती बूंदें
‎प्रेम कहानी कहती है।
‎लहरों के संग लोरी गाकर
‎महकाती जीवन गुलशन को।
‎माँ ममता की अविरल धारा
‎जो सींचती जीवन अंचल को।

‎भगवान नहीं देखा मैंने,
‎पर माँ रूप में पाया है।
‎सहनशीलता अवनी जैसी,
‎अम्बर-सी ममत्व छांया है।
‎माँ का सरल सानिध्य ही
‎महकाता आरजू उपवन को।
‎माँ ममता की अविरल धारा
‎जो सींचती जीवन अंचल को।

‎मीठी वाणी मकरंद घोले,
‎माँ के मुंह बस खुशियां बोले।
‎आह को आहा में बदलकर
‎सन्तोष सरस जीवन रस घोले।
‎घोर अंधेरों से टकराकर,
‎रखती रोशन घर आंगन को।
‎माँ ममता की अविरल धारा
‎जो सींचती जीवन अंचल को।

‎तेरती निश्छल-सी छाया,
‎माँ के आशीष वरदानों में।
‎जज्बात जोश सीनें में भरती,
‎माँ की सीख तुफानों में।
‎माँ का मन वो मेघ श्रंखला
‎जो महकाये मौजिल खलिहानों को।
‎माँ ममता की अविरल धारा
‎जो सींचती जीवन अंचल को।

‎माँ झरनों का निर्मल स्वर है,
‎दुख में सुख का शस्त्र प्रखर है।
‎जब भी कोई संकट आए ,
‎कवच रूप में माँ आतुर है।
‎माँ समर की वह शमशीर है,
‎जो भयभीत रखें अरिदानों को।
‎माँ ममता की अविरल धारा
‎जो सींचती जीवन अंचल को।

‎बिन आह्वान के वंदन कर लो,
‎माँ की उज्ज्वल कहानी को।
‎मन मंदिर की मूर्त बनाकर,
‎पूजो माँ सर्वज्ञानी को।
‎माँ की ममता बरस-बरस कर,
‎फल देती जीवन उपवन को।
‎माँ ममता की अविरल धारा
‎जो सींचती जीवन अंचल को।
‎ -संतराम शर्मा 'हिन्दी'


- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर