आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अब तो समझो ऐ दुनिया के रखवालों,

                
                                                         
                            पुरुषों ने प्रेम में क्या-क्या नहीं कर दिखाया,
                                                                 
                            
धनुष तोड़ा, समंदर पर सेतु भी बनाया।
कभी रण में लड़े, कभी शायर कहलाए,
कभी प्रेम की ख़ातिर दीवानगी दिखाए।
मगर एक सवाल आज भी उठता है यहाँ,
स्त्री ने प्रेम में आख़िर किया ही क्या है भला?

सीता बनकर अग्नि-परीक्षा का भार लिया,
उर्मिला बनकर चौदह बरस विरह स्वीकार किया।
अहिल्या ने युगों का मौन और संताप सहा,
सावित्री ने यम से भी अपने प्रेम का अधिकार कहा।
राधा बनकर विरह को भी मुस्कान दी,
रुक्मिणी ने प्रेम को समर्पण की पहचान दी।
पार्वती ने तप से अपना विश्वास सजाया,
अपने अटल प्रेम से शिव को अपनाया।

द्रौपदी ने अन्याय के सम्मुख प्रश्न उठाया,
अपमानित होकर भी स्वाभिमान बचाया।
मीरा ने दुनिया की परवाह नहीं की,
अपने प्रेम और विश्वास से समझौता नहीं किया।
पद्मावती की गाथा इतिहास में लिखी गई,
स्त्री के स्वाभिमान की मिसाल बनकर दिखी।
लक्ष्मी ने घर-आँगन में सुख-शांति सँभाली,
हर मुश्किल में बनकर रही हिम्मत की लाली।

कभी माँ बनकर ममता का संसार दिया,
कभी बहन बनकर रिश्तों को आधार दिया।
कभी बेटी बनकर घर में उजियारा किया,
कभी पत्नी बनकर जीवन को सहारा दिया।
कभी खेतों में मेहनत, कभी सीमा पर सम्मान,
कभी ज्ञान की ज्योति, कभी विज्ञान की उड़ान।
कभी कलम उठाकर इतिहास बदल डाला,
कभी अपने हौसलों से हर मुश्किल को टाला।

अपने सपनों को पीछे रखकर भी मुस्काई,
हर रिश्ते की ख़ातिर नई राह बनाई।
कभी आँसू छिपाए, कभी दर्द भुलाया,
फिर भी हर सुबह नया हौसला जगाया।
और सबसे बड़ा उपहार जो संसार को दिया,
अपने आँचल में जीवन का संसार भर दिया।
अपने रक्त से सींचकर सृष्टि को आगे बढ़ाया,
माँ बनकर इस जग को जीना सिखाया।

अब भी पूछते हो कि स्त्री ने क्या किया?
किस-किस रूप में उसने प्रेम नहीं जिया?
वह प्रेम भी है, विश्वास भी है,
वह शक्ति भी है, इतिहास भी है।
वह त्याग नहीं, अधिकार भी है,
वह जीवन का सुंदर आधार भी है।
वह केवल किसी की परछाईं नहीं,
वह स्वयं एक मुकम्मल कहानी है।
अब तो समझो ऐ दुनिया के रखवालों,
स्त्री को उसके सम्मान से पहचानो।
जिस सृष्टि में स्त्री का अस्तित्व नहीं,
उस सृष्टि में जीवन का अर्थ नहीं।
और तुम आज भी पूछते हो कि—
आख़िर स्त्री ने क्या किया?
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर