आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरा भारत महान

                
                                                         
                            जहां पुरवइया के झोंके मां के केश संवारते हैं
                                                                 
                            
जहां हिन्द महासागर जननी के पाँव पखारते हैं
जहां केसरिया, हरा मिलकर नया संदेश देते
और जहां ईद व होली साथ मिलकर मनाए जाते
वो देश सच में महान है, जिसे दुनिया कहती हिंदुस्तान है

जहां रमजान में राम और दिवाली में अली आते हैं
जहां अजान के साथ आरती भी गायी जाती है
जहां वतन की रक्षा के लिए मजहब नहीं देखा जाता
और तिरंगे में लिपटा जवान मरके भी अमर हो जाता
वो देश सच में महान है, जिसे पूजता सारा जहाँ हैं

जिस देश की रखवाली खुद हिमालय करते हैं
जहां गंगा और यमुना जन जन का भाग्य संवारती है
जिसे दुनिया अपना गुरु मानती है
और जहां सरगम के सुर पर फूलों की पत्तियां भी गुनगुनाती है
वो देश सच में सोने की चिड़िया है
जिसे दुनिया कहती इंडिया है

पुण्य भूमि, इस धरती की गजब बहार है
देवता भी आकर यहां लेते अवतार है
जहां जननी या जन्मभूमि भी स्वर्ग से बढ़कर होती है
और जहां भारत मां की रक्षा खातिर
हर माँ अपने लाल की कुर्बानी देती है
जहां सिंदूर मिटाने वालों की
ऑपरेशन सिंदूर से मिटती पहचान है
वो देश सच में महान है, जिसे दुनिया कहती हिंदुस्तान है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर