आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मधुशाला भाग दो

                
                                                         
                            नशा जब उतरता है, तो आईना डराता है,
                                                                 
                            
वजूद का शोर फिर, खामोशी में बदल जाता है।
ढलती उम्र का तकाजा, समझ नहीं आता है,
जरा देख मधुशाला बुलाता है।।

ख़्वाबों के महलों में, खुद को सजाता है,
हकीकत की धरातल से, दूर ले जाता है।
जो खो गया रूह में, वो लौट कहाँ आता है,
जरा देख मधुशाला बुलाता है।।

प्यासा था जो कभी, अब दरिया में डूब जाता है,
किनारे की कश्ती को, खुद ही जलाता है।
नशा-ए-मदिरा का यह सिलसिला, किसको समझ आता है,
जरा देख मधुशाला बुलाता है।।
-सर्वेश यादव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर