आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जनता का हथियार

                
                                                         
                            आज के समय का यह कैसा है चुनाव,
                                                                 
                            
हर तरफ दिख रहा है वादों का बहाव।
जनता के हाथों में ताकत है आई,
पर नेताओं ने फिर से विश्वास है जताई।

कुर्सी की खातिर हर कोई बोले,
झूठे दिलासों के सब पट खोले।
वोट माँगने आते हैं बनकर वो सीधे,
जीतते ही जनता से रिश्ते हैं तोड़े।

दफ्तरों में बैठी सरकार की घुसखोरी,
ईमानदारी की यहाँ हो रही है चोरी।
हक की खातिर भी देना पड़ता है दाम,
बिना रिश्वत के होता नहीं कोई काम।

बदलना होगा अब हमको यह मंजर,
जागना होगा हर एक नागरिक के अंदर।
सोच-समझकर ही अपना मत देना,
लालच में आकर कभी न बिकने देना।

वोट जनता की ताकत है,
लोकतंत्र की पहचान,
सही हाथों में सौंपो इसे-
यही है सच्चा सम्मान।

-: सार्थक पियुष सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर