आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दैनिक प्रार्थना और आत्म-बोध

                
                                                         
                            मौन धारि निर्मल हृदय, सुमिरो गुरु का नाम।
                                                                 
                            
हे ईश्वर! पूरी करो, विनय सुबह और शाम ॥ १ ॥

अहित किसी का भी करूँ, उठें न मेरे हाथ।
बुद्धि-कदम रुक जाएँ तब, देना ऐसा साथ ॥ २ ॥

कुमति मिटे सुमति जगे, मन में रहे विवेक।
पाप कर्म से मैं बचूँ, रस्ता चुनूँ अनेक ॥ ३ ॥

सोच, कर्म या शब्द हो, ओझल नहीं हुजूर।
दिव्य दृष्टि तेरी सदा, देख रही है नूर ॥ ४ ॥

छिपे न तुझसे भाव कोई, तू ही पालनहार।
देख रहा तू कर्म सब, जग के सिर्जनहार ॥ ५ ॥

सब कुछ जाने सर्वज्ञ तू, घट-घट का आधार।
धर्म, करुणा, सत्-मार्ग पर, जीवन हो साकार ॥ ६ ॥

दया भाव मन में रहे, करुणा की हो धार।
सत्य मार्ग छूटे नहीं, चाहे छूटे संसार ॥ ७ ॥

मन पावन निर्मल रहे, पहुँचे कष्ट न कोय।
विनम्र प्रार्थना यह मेरी, शुद्ध अंतःकरण होय ॥ ८ ॥

वाणी में कड़वाहट न हो, दुख न पाए कोय।
मेरे कारण इस जगत में, कोई कभी न रोय ॥ ९ ॥

सच्चे मन से जो भजे, गुरुदेव की आन।
जयकारा लगाओ प्रेम से, होगा कल्यान ॥ १० ॥

इष्टदेव पर रख भरोसा, मन का संशय त्याग।
श्रद्धा से सुमिरन करो, जाग उठेगा भाग्य ॥ ११ ॥

जय गुरुदेव पुकार के, शीश झुकाओ आज।
कृपा करेगी दिव्य शक्ति, सिद्ध करेगी काज ॥ १२ ॥
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर