अच्छी थी वो पगडंडी अपनी,
सड़कों पर अब जाम बहुत है I
फुर्र हुई फुर्सत की चिड़िया,
सबके हिस्से काम बहुत है I
बूढ़े अब किस काम के ठहरे,
हर बच्चा विद्वान बहुत है I
उजड़ गए आंगन-बाग सभी,
दो गमलों में शान बहुत है I
मट्ठा-दही पुराने किस्से,
कहते हैं - ज़ुकाम बहुत है।
चाय की चुस्की मिल जाए तो,
लगता है आराम बहुत है I
चिट्ठी-पत्री खो गई कहाँ जाने,
मोबाइल पर पैगाम बहुत है I
झुके हुए हैं नन्हे कंधे,
बस्तों में सामान बहुत है I
रिश्तों की गर्माहट कम होती,
अहंकार और मान बहुत है I
चेहरे हंसते कम ही दिखते,
मन में हर इंसान बहुत है I
सुविधाओं के ढेर लगे हैं,
साधन बेशुमार बहुत है I
फिर भी देखो इस दुनिया में,
हर इंसान परेशान बहुत है I
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X