कोशिश कर, हल निकलेगा,
आज नहीं तो, कल निकलेगा
अर्जुन सा लक्ष्य रख, निशाना लगा,
मरुस्थल से भी, फिर जल निकलेगा
मेहनत कर, पौधों को पानी दे,
बंजर में भी फिर, फल निकलेगा
ताकत जुटा, हिम्मत को आग दे,
फौलाद का भी, बल निकलेगा
सीने में उम्मीदों को जिंदा रख,
समंदर से भी, गंगाजल निकलेगा
कोशिशें जारी रख, कुछ कर गुजरने की,
जो कुछ थमा-थमा है, चल निकलेगा
कोशिश कर, हल निकलेगा,
आज नहीं तो, कल निकलेगा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X