जीवन में हर चीज़ लौटकर आती है,
पर ये बात दुनिया को कहाँ समझ आती है।
जो करता है दूसरों के साथ छल-कपट,
एक दिन उसकी भी कीमत चुकानी पड़ जाती है।
वक़्त का हिसाब बड़ा बेबाक होता है,
हर कर्म का अपना एक जवाब होता है।
आज जो बोओगे, वही कल काटोगे,
यही प्रकृति का अटल इंसाफ़ होता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X