सुख एक बीमारी है-
जितना तम्हें मिलेगा,
तुम फिर से उतना ही मांगते रहोगे:
मांगते मांगते तुम थक जाओगे,
तब भी तुम मांगते रहोगे।
लोग पूछेंगें,
'क्या जीवनभर दुखी बन के रहूँ'?
नहीं भाई।
जब तुम दुखी हो
तब सुखी बनने की कोशिश करो
और जब तुम सुखी हो
तब सोचो कि सुख चिरस्थायी नहीं।
तब बीमारी तुम्हें कभी छू नहीं सकेगी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X