मोहब्बत का मातम मानाने चला हूँ
दिल की लगी आज बुझाने चला हूँ
तडपता है दिल ये तेरी याद बनकर
रोता है मजबूर औ बेकार बनकर
वही राज में आज बताने चला हूँ
दिल की लगी आज बुझाने चला हूँ
मालूम न था की ऐसा भी होगा
मेरा दिल मुझसे जुदा भी तो होगा
नफ़रत की लौ मै जलाने चला हूँ
दिल की लगी आज बुझाने चला हूँ
होती है क्यों प्यार में रुसवाई
होने के पहले ये मौत क्यों न आई
मोहब्बत की अर्थी सजाने चला हूँ
दिल की लगी आज बुझाने चला हूँ
ये दुनिया वालों कभी न प्यार करना
घुट-घुट के जीना है और इसमें मरना
मोहब्बत का मातम मानाने चला हूँ
दिल की लगी आज बुझाने चला हूँ
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X