आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मम्मी मुझे बताओ ना

                
                                                         
                            क्यों इतना कोहराम मचा है,
                                                                 
                            
मम्मी मुझे बताओ ना!
दीन-हीन की दशा लचर है,
कोई उन्हें सताओ ना ।
क्यों इतना कोहराम मचा है,
मम्मी मुझे बताओ ना !

तीन सौ सत्तर धारा क्या है,
क्या है तीन तलाक ?
मंदिर, मस्जिद के झगड़े में,
कितने हुए हलाक ।

क्यों लोग आपस में लड़ते,
क्यों करते हड़ताल ?
तोड़-फोड़, आगजनी और
यहाँ होते रोज बवाल।

कौन सिखाता हिंदू ,मुस्लिम को,
करना आपस में बैर ?
बिना मिटाए भेदभाव को,
नहीं किसी की खैर।

क्या इतनी सी समझ नहीं है,
अपने देश के लोगों को ?
क्यों बढ़ाते दीन जनों के,
अगणित कष्ट और रोगों को ?

झुलस रहे क्यों गली,मोहल्ले
जाति धर्म की आग में ?
केवल घुट-घुट कर जीना है,
क्या निर्धन के भाग में !

मिलकर रहते हम सब,
एक दूजे के संग ।
जाति धर्म है भिन्न हमारी,
विविध रूप और रंग ।

फिर भी हम सब हिंदी एक,
आपस में प्रेम जताओं न,
क्यों इतना कोहराम मचा है ?
मम्मी मुझे बताओ ना !
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर