गर्मी में जब लू चलता है,
सूख जाते हैं खेत,बाग,वन।
सूख जाती धरती की दूब,
सूख जाते हम बच्चों के तन।।
गर्म हवा के झोंके संग
चलती है जब लू ।
गर्द चिंगारी बन जाता,
है तपने लगती भू ।
स्वांस लेना कठिन हो जाता,
होता तन पसीने से तर ।
दुर्बल जीव-जंतु और मानव,
जाते कितने तड़प के मर ।।
आग कहीं जब लग जाती,
जलते गाँव के गाँव ।
नीड उजड़ जाता है जिनका,
मिलता उनको कहीं न ठाव ।।
लोग तड़पते, मिले कहीं भी
एक टुकड़ा भी छाँव ।
पशु-पक्षी पानी को व्याकुल,
कौवे करते दिन भर काँव ।।
इन अबोध पशुओं पर प्रभु !
तरस थोड़ा सा खाओ ।
बंद करो अब आतप ढाना,
कुछ ठण्डे जल बरसाओ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X