दे नहीं रहा हूँ मैं इस पर कोई सफाई
पर ऐसा होने में है कुदरत की रहनुमाई
जीवों में आकर्षण प्रायः मादा में रहता है
नर उस आकर्षण में ही खिंचता जाता है
अन्य जीवों से पृथक मानव सभ्य होता है
अनुचित कार्य करने वाला असभ्य होता है
इसके लिए नियम कानून मर्यादा का बंधन है
पर प्रकृति का मूल इनसे निकल जाता छन है
संतुलन व सामंजस्य महती आवश्यकता है
इनका ध्यान रखकर पा सकते स्वतंत्रता हैं
बिल्कुल स्वतंत्रता सबको ही समान चाहिए
पर मूलभूत अंतर का भी हमें ज्ञान चाहिए
अनुपात और समानुपात का ध्यान रखना है
समझ रखना है हमें नहीं अभिमान रखना है
पुरुष और स्त्री दोनों ही खुशहाल रहेन सदा
दोनों को रखना है नियंत्रण में अपनी अदा
-संदीप सिंह कुँवर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X