अभिलाषा की वाणी सचमुच दीप्तिमान है
अभिलाषा की आकांक्षा में उद्दीपन भरा मान है
अभिलाषा के शब्दों में अदृश्य महक है
अभिलाषा की अनुभूति उत्पन्न करती चहक है
अभिलाषा संज्ञा है क्रिया भी है साथ में
अभिलाषा फैली है दसों ही माथ में
अभिलाषा है गीत कविता छंद और लय
अभिलाषा में ही है यह सृष्टि पूरी मय
अभिलाषा में पांडित्य है सर्वस्व समझ की
अभिलाषा में मिश्रण है अवबोधन उलझ की
अभिलाषा में नासमझी बचपन के काल में
अभिलाषा भर देती है माँ अपने हर लाल में
अभिलाषा पांडित्य की है अभिलाषा देश की
अभिलाषा साहित्य के हर एक वेश की
अभिलाषा से महके सबका आँगन घर द्वार
अभिलाषा को मिलती रहे अभिलाषा की बहार
-संदीप सिंह कुँवर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X