मुझे दिल से निकाला जा रहा है
मिरा अब ख़त जलाया जा रहा है।
कहो उससे चला आये यहां भी
उसे कबसे पुकारा जा रहा है।
मुझे यूँ देखना फिर मुस्कुराना
मिरा अब दिल चुराया जा रहा है।
लरजते होंठ, ये आँखें कँटीली
मुझे जादू दिखाया जा रहा है।
होकर रुसवा तेरी महफ़िल से देखो
मोहब्बत का सितारा जा रहा है।
कि अब 'आनन्द' को बरबाद समझो
उसे चाहत सिखाया जा रहा है।
- संदीप राज़ आनन्द
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X