आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

देख के फिर ना रोया करना रूठ जाए गर अपने ही।।

                
                                                         
                            छूट गए सब यार बादशाह टूट गए सब सपने भी।।
                                                                 
                            
क्या जाने क्या लिखा था के रूठ गए सब अपने भी।।
रफ़्ता रफ़्ता उम्र घट रही और रफ़्ता रफ़्ता साँसे भी,,
रफ़्ता रफ़्ता जान जा रही बस टूट रहे अब घुटने भी।।
ऐसे ही गर चलता रहा तो लगता नहीं के जान बचे,,
रह गया तन्हा घर में आख़िर दूर लगे सब रहने भी।।
क्या सोचा था इस दुनियाँ को छोड़ एक दिन जाना है,,
जिनपे दिल को गुमाँ रहा था लूट गए सब सपने भी।।
जलती लौ को देख रहा हूं देखो कब तक जली रहे,,
तेल ख़त्म बस बाती रह गई रूठ गए जब अपने भी।।
अब लगता हैं सब कुछ झूठा मोल वक़्त का होता है,,
कौन किसी के लिए है मरता छूट गए सब मरते ही।।
याद रहे तो रख लेना कुछ वक़्त बचाकर अपना देव,,
देख के फिर ना रोया करना रूठ जाए गर अपने ही।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
19 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर