हर एक बात पर ग़म के सिरहाने बैठ जाती हैं।।
अगर हंसने की भी हो बातें तो रोने बैठ जाती हैं।।
अब उसको कैसे समझाऊं के वो सुनती नहीं मेरी,,
सुनाता मैं हूँ और वो मुझको सुनाने बैठ जाती हैं।।
जरा सी देर क्या हो जाती है घर आने में वापस,,
वो दरवाज़े से लगके मुझको बुलाने बैठ जाती हैं।।
जरा तबीयत क्या बिगड़ी रात में सोती नहीं है वो,,
दवाई हाथ में लेकर मुझको खिलाने बैठ जाती हैं।
कभी लगता हैं वो मेरी मगर कभी लगता पराई है,,
अगर दिल में हो खालीपन तो हँसाने बैठ जाती हैं।
मगर ये बात तो है सच के घर उसके बिना खाली,,
दीवारें उदास हो जाती आँखें नहाने बैठ जाती है।।
अपना हाल कैसा हो मगर वो सबकी सोचे देव,,
खुद भूखे पेट होकर भी रोटी बनाने बैठ जाती हैं।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X