आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नज़्म बनकर रह गए।

                
                                                         
                            ख़्वाहिशों की भीड़ में ज़ख़्म दबकर रह गए।।
                                                                 
                            
जो कभी वादें किए थे नज़्म बनकर रह गए।।
क्या करेंगे फूल से अब इश्क़ का इज़हार हम,,
ज़िंदगी में दर्द ही जब हुक्म बनकर रह गए।।
कौन किसका है यहाँ सब के सब है मतलबी,,
आज हम टूटे दिलों के इल्म बनकर रह गए।।
अब जलाओ या बुझाओ फेंक दो बाहर कहीं,,
एक जिंदा लाश के बे-'अज़्म बनकर रह गए।।
आईने से क्या शिकायत कैसी सूरत हो गई,,
हमने देखा है यहाँ सब कज़्म बनकर रह गए।।
दूर से कितना भी चाहो पर पास में जाना नहीं,,
जो भी उसे छू लिया जिस्म जलकर रह गए।।
दोस्ती के नाम पर देव दुश्मनी करते हैं लोग,,
हाथ से ही हाथ यां सब कल्म बनकर रह गए।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर