आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्या ख़ाक़ सुनेगा मेरी वो जो कोई सुनता नहीं है रब की।।

                
                                                         
                            दिल देख रहा है मुद्दत से के कोई सुनता नहीं है इसकी।।
                                                                 
                            
करते हैं सभी अपने मन की कोई करता नहीं है इसकी।।
इक रोज़ तो ऐसा आ आए हो जाए कभी इस दिल की,,
क्या जाने के कब ये सो जाए कोई सुनता नहीं है इसकी।।
जितना भी किसी को चाहोगे उतने ही ज़ख्म वो देता हैं,,
अफ़सोस तो करते हैं सारे कोई कहता नहीं है दिल की।।
दिल भी तो आख़िर दिल ही है ये भी कब तक धड़केगा,,
इक रोज़ रुकेगा ये भी तो कोई रखता नहीं है इस की।।
मिट्टी का बदन ये मिट्टी में मिल जाना है तो क्या करना,,
कुछ दिन का खेल बकाया है कोई चिंता नहीं है अपनी।।
तबियत जो बिगड़ती दिख जाती ये सूरत भी कभी मेरी,,
कोई रख लेता यहाँ गैरो की कोई रखता नहीं है ख़ुद की।।
क्या बात करेंगे उससे जिसे परवाह ही नहीं है अपनी देव,,
क्या ख़ाक़ सुनेगा मेरी वो जो कोई सुनता नहीं है रब की।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर