रात आयी सो गए हम ख़्वाब तेरे सोचकर।।
दर्द की सतह भी रो दी आब खारे देखकर।।
रोशनी को दिल जलाए देर तक जब भी कभी,,
आँख से आँसू बहे बस ज़वाब तेरे सोचकर।।
कोई अपना है नहीं यां बस वहम में है ज़िंदगी,
ज़ख्म ही ताज़ा हुए बस गुलाब सारे छेड़कर।।
साँस का क्या एक दिन ये भी तो रुक जाएगी,,
रफ़्ता रफ़्ता रुक गए सब शबाब मेरे उम्र भर।।
तेरे मेरे दरमियां जो अभी एक रिश्ता चल रहा,,
एक दिन आयेगा ये भी हिसाब सारे सोचकर।।
मेरी अपनी ज़िंदगी में क्या रहा ग़म के सिवा,,
देखना है कब तलक है ये दाग़ ठहरे उम्र भर।।
इश्क़ करना गर ख़ता है हां ख़ता की मैने देव,,
जो सज़ा देनी हैं दे दो आज प्यारे सोचकर।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X