आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

त्याग और बलिदान की परिभाषा

                
                                                         
                            हर रात जो बेटे को देखे बिना सोती है
                                                                 
                            
उन बूढ़ी आंखों से पूछना दूरी क्या होती है ।

ज़िन्दगी लम्बी कैसे लगती है उस बूढ़ी माँ से पूछना
जिसकी हर घड़ी बेटे की चिंता में ही कटती है ।

काँपते उन हाथों से पूछना जुदाई क्या होती है
जब दूर कहीं सरहद से उसके बेटे की चिट्ठी आती है ।

साँसे कब कैसे कांच सी काटती है उस माँ से पूछना,
जिसके जीते जी आँगन में उसके बेटे की अर्थी आती है।

ज़िन्दगी का पल भर में राख हो जाना इसे ही कहते है

पर फिर भी जो अपने दूसरे बेटे को सीमा पर भेजने को तैयार रहे...
शायद इसे ही त्याग और बलिदान कहते है


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर