बात न अब तेरे पास है
बात न अब मेरे पास है
बदले तुम्हारे अंदाज़ है
बदले हमारे अहसास है
सच कहें तो....
अब रिश्तो में कहाँ वो प्यारे जज़्बात हैं
याद हैं मुझे वो वक्त जब,
हमारी बातें ख़त्म नहीं हुआ करती थी
पता नहीं चलता था,
रात कब कट जाया करती थी
अब तो हर रात कहती बस एक ही बात है
रिश्तो में कहाँ वो प्यारे जज़्बात हैं ।
याद हैं मुझे हर वो लफ्ज़ ,
जो तुम कसमों में गाया करते थे
और एक हम थे ,
जो उन्हें सच मान लिया करते थे
अब तो हर लफ्ज कहते बस एक ही बात है
रिश्तो में कहाँ वो प्यारे जज़्बात हैं ।
एक दूजे से मिलने के लिए ,
मीलों के सफर दो कदम की बात थी
याद हैं मुझे वो बहाने सारे
जो घर पर बता कर आती थी
अब तो हर रास्ता कहता बस एक ही बात है
रिश्तो में कहाँ वो प्यारे जज़्बात हैं ।
बदला मंज़र , बदले सारे तराने हैं
बदले तेवर, बदले तुम्हारे बहाने हैं
बदल पाऊँ यादों के सारे अफसानों को
ये न मेरे वश की बात है
फिर भी बदलूँगा, क्योंकि
अब रिश्तो में कहाँ वो प्यारे जज़्बात हैं ।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X